Search

May 10, 2026 12:37 am

झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी और प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने झामुमो कार्यकर्ताओं से मिल कर उन्हें आपसी भाईचारे एवं प्यार मोहब्बत, सौहार्द के महापर्व ईद उल फितर का मुबारकबाद दिया।झामुमो युवा नेत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह माह-ए-रमज़ान का पूरा महीना रोज़ा रखने, इबादत करने और अपने अंदर संयम और आत्मशुद्धि का भाव लाने के बाद आता है। एक महीने तक रोज़ा रखने के बाद जब ईद का चांद नजर आता है, तो खुशी का माहौल चारों ओर फैल जाता है। ईद हमें यह सिखाती है कि हम अपने मन से हर तरह की नफरत, द्वेष और कटुता को मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाएं। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि ईद का यह त्यौहार हमें सिखाता है कि हम जरूरतमंदों का ख्याल रखें, उनके साथ खुशियां बांटें और समाज में सौहार्द और प्रेम का वातावरण बनाए रखें।वही अध्यक्ष जी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम झारखंड को तरक्की और खुशहाली की राह पर आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।हम सभी से अपील करते हैं कि आपलोग नफरत और कटुता को भुलाकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग का भाव रखें साथ ही उनसे विभिन्न मुद्दे पर विचार विमर्श कर जानकारी हासिल किया।
इस मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद, पप्पू अंसारी,मुताहार शेख,बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, एनामुल हक, टाईगर शेख,बोद्दीन शेख, अब्दुल मालेख, डब्लू शेख,मिलन शेख,मोहर्रम शेख,केताबुल शेख, धीरेन माल, बदरुल जमाल, मोहम्मद असाद, मोहम्मद सामु,आपेल शेख,बोकुल शेख,जुल्लुर रहमान,डार्फी शेख, राजेन्द्र टुडू,अल्तमस, तौसीफ शेख,बुदल यादव,मो मोफिज शेख,सबीर अली,जमाल अंसारी, आरज़ू शेख, जाकिर शेख, बाबू शेख,सद्दाम शेख,आबू शेख,हासीबुल शेख,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!