Search

June 19, 2026 8:42 am

24वें दिन गंधाईपुर पंचायत में झामुमो ने निकाला न्याय मार्च

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत में 24वे दिन झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री शहेमंत सोरेन जी के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च मे मुख्य रूप से बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर और जिला संगठन सचिव महमूद आलम शामिल हुए।
गंधाईपुर मैदान में जनसभा करते हुए पूरे गंधाईपुर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों से अपने नेता हेमंत सोरेन के ऊपर हो रहे अत्याचार से अवगत कराकर उनके लिए न्याय मांगा गया। खा6 गया की देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के किसी मुख्यमंत्री को बिना किसी कारण केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में विकास कार्यों के करने के बजाय धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने, आपसी भाईचारा को खत्म करने, आदिवासियों दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित करने का काम किया है। इस अपमान का बदला लें व हेमंत सोरेन के साथ खड़े होकर इस लड़ाई का हिस्सा बनें।मौके पर युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष मोबारक हुसैन महबूब आलम ,अलताव हुसैन ,मासूम शेख़ ,मोरफूल शेख़ ,मोसरफ़ हुसैन ,मनारूल शेख़ ,नोजेड शेख़ ,सत्तार शेख़ ,शैखुल शेख़ ,ज़ियाउल रहमान ,निर्झर सरकार ,मोतालिम शेख़ ,सनाउल्लाह शेख़ ,ईमाम शेख़ ,फासी शेख़ ,अमीरूल इस्लाम ,नादिम शेख़ ,नाफ़िज़ शेख़ ,मोहिसन शेख़ ,ज़ाकिर शेख़, अमीरूल शेख़, आलमगीर आलम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!