Search

May 16, 2026 11:54 am

झामुमो कार्यकर्त्ता गण ने छठे दिन बाइक रैली निकाल जनसंपर्क अभियान साधा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी एवं अरशद मण्डल के नेतृत्व में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ता‎ओ द्वारा‎ प्रखंड के मानिकपुर, जयनगरा, सीतारामपुर, अभूआ, श्रीरामगड़िया पंचायत के विभिन्न गाँवों मे बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं सभी लोगो को राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील ग्रामिणों से किया।वही झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा राजमहल लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्यासी विजय हांसदा को विजय दिलाने को लेकर आगामी 25 मई 2024 को प्रखंड के कजीरकोड़ा मे कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसे देखते हुए प्रखंड पदाधिकारीओ ने हेलीपैड के लिए जगह का लगातर निरिक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने जानकारी देते हुए बताया की आगे भी इसी तरह का जनसंपर्क अभियान प्रत्येक‎ पंचायत के सभी गांवों एवं घर घर जाकर चलाया जायेगा।इस अवसर पर प्रखंड कमिटी,सभी पंचायत कमिटी, सभी बूथ कमिटी सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240522 wa0038559587751825239345

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!