इकबाल हुसैन
महेशपुर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन जेम्स सुशील हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीराम मुर्मू,कानिझारा पंचायत अध्यक्ष नजरुल शेख एवं हन्ना मियां के नेतृत्व में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा प्रखंड के जयनगरा,अर्जुनदहा,कनिझाड़ा, बाबूदहा, गायबाथन पंचायत के विभिन्न गाँवों मे बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं सभी लोगो को राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील ग्रामिणों से किया।इस अवसर पर प्रखंड कमिटी,सभी पंचायत कमिटी, सभी बूथ कमिटी सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।






