Search

May 12, 2026 12:33 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने 16 वे दिन हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाला न्याय सह पदयात्रा।

केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसी का कर रही गलत इस्तेमाल।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरानंदनपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में 16वे दिन प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया।झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानाशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।
पदयात्रा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोशफीना हेम्ब्रम और महिला सचिव सुशीला देवी के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव हेमंत सोरेन के प्रति बढ़ रहे थे जिसमें विरोधियों का लगातार जन समर्थन खो रहे थे को देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है ।
भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है लोगों की जन समर्थन से पूर्ण आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह सचिन नूर आलम प्रखंड सचिव राजेश सरकार ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन अन्ना हेम्ब्रम महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मीणा मुर्मू , स्टीफ़न मुर्मू ,संग्राम मरांडी ,प्रकाश मरांडी ,लखीराम मुर्मू , राहुल साह ,प्रदीप हाजरा ,रियाज अंसारी ,गौर सरकार ,सुबल ठाकुर , तनवीर आलम ,साफु शेख़ ,जाकिर हुसैन ,अब्दुल मालेक ,आस्तीक रक्षित ,सुरोजीत मांझी ,हरवा घोस ,उत्तम घोष ,दयानन्द भगत ,,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240301 wa00094457869936431619297

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!