इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के जयनगरा एवं मानिकपुर पंचायत के खुरूकडांगा एवं गोपालडांगा मे गुरुवार को जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान मे झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू के समक्ष साहेबराम मुर्मू के नेतृत्व मे भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चे के कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी मे शामिल हुए। इस अवसर पर युवा नेत्री उपासना मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं नये कार्यकर्ताओं को विधानसभा मे मेहनत कर विजय बनाने की अपील की।इस मौक़े पर टॉनिक शेख, काबिरुल इस्लाम,रेंटू शेख,सीटूल शेख,नासिर शेख,मिनी शेख,लक्षमन,साहेब किस्कू,सुनीराम सोरेन,गणेश सोरेन,मंगल सोरेन,सोनमुनी मुर्मू, मुन्नी मैडया,दुर्गा मुर्मू सहित झामुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।







