Search

April 28, 2026 1:07 am

झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया, भाजपा पर जमकर हमला।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)झामुमो का लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में रविवार को करियोडीह आम बगान में किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू उपस्थित थे।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए हेमलाल मुर्मू ने कहा राज्य की मुखिया हेमंत सोरेन की लोकप्रियता देखकर भाजपा बौखला गए हैं। झामुमो की हेमंत सोरेन की नेतृत्व में चलने वाली सरकार जितना कार्य जनता के लिए किया इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। उन्होंने कहा हमारी सरकार में राज्य में 100 करोड़ से अधिक का बिजली बिल माफ कर गरीब व माध्यम परिवारों के बीच मिसाल कायम किया है।उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने राज्य के किसानों को दो लख रुपए तक की ऋण माफ का ऐलान किया और उसे पूरा किया। मुर्मु ने कहा राज्य में भाजपा बौखला कर वह ₹2100 का जुमला घर-घर बांट रही हैं।लोगों को दिलासा दिला रही हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो ₹2100 दिया जाएगा।भाजपा लोगों को फॉर्म भरवा कर बेवकूफ बना रही हैं।लेकिन जनता जान चुकी है और जग चुकी हैं।उन्होंने कहा हेमंत सोरेन की सरकार दिसंबर में बनते ही सभी माता, बहनों को मइया सम्मान योजना का राशि एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति माह दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर चुनाव कार्य मे जुट जाने का निर्देश दिया। वहीं सम्मेलन में उपस्थित सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा जिस तरह कार्यकर्ता लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन कर झामुमो को जीत दिलाने का कार्य किया,उससे भी अधिक जोश के साथ कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करें।उन्होंने हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा झामुमो झारखंड का और यहां के लोगो का विकास करने वाली पार्टी है। झामुमो राज्य के विकास के साथ साथ राज्य के हर तबके के लोगो का विकास कर रही है।उन्होंने कहा भाजपा के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इस बार पूर्ण बहुमत के साथ हमारी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।इससे पूर्व सम्मेलन को जिला सचिव सुलेमान बास्की, संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, ने संबोधित किया।मौके पर उपाध्यक्ष समद अली ,इशाक अंसारी, जावेद अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसफीना सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सैकड़ो कार्यकर्ता ने थामा झामुमो का दामन

करियोडीह आमबगान में आयोजित झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा, हिरणपुर गोपीकांदर प्रखंड से सैकड़ों भजपा कार्यकता ने झामुमो का दामन थामा । इस दौरान सभी कार्यकर्त्ताओं को सांसद विजय हांसदा व झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू ने झामुमो पट्टा पहनकर स्वागत किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!