प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व जेएमएम की कद्दावर नेत्री कल्पना सोरेन 17 मई को केरियोडीह आम बगान मैदान में एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित करेगी। कार्यक्रम स्थल का चयन व निरीक्षण बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर अनुज भेंगरा व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने किया।पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने व सरकार की उपलब्धियों को आम लोगो को जानकारी देने के लिए कल्पना सोरेन आगामी शुक्रवार को केरियोडीह बगान में पहुचेगी। जहाँ राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्यासी विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी हुंकार भरेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में गाँव गाँव व घर घर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।








