Search

May 6, 2026 11:19 am

विश्व आदिवासी दिवस: झामुमो का जोरदार उत्सव, पाकुडिया में आदिवासी एकता का संदेश

बजरंग पंडित

पाकुड़िया :-झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुडिया मे शुक्रवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सबसे पहले सिद्धो-कान्हु की चित्र पर माल्यार्पण कर के बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया . इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, केन्द्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक् सहित कई लोग शामिल रहे.इस मौक़े कर झामुमो प्रखंड कार्यालय मे आदिवासी महिलाओ ने परम्परिक गीत गाकर सभी अतिथिओ का सत्कार किया.झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा सहित अतिथियों ने कहा कि आदिवासी भाई बहनों को आदिवासी विश्व दिवस की हार्दिक बधाई दिया और कहा कि सब आदिवासी एक होकर एकता का परिचय देना होगा. सम्बोधन मे बताया की मूल निवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो आदिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था, 1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की मूलनिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक का दिन, जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आयी है। तब से विश्व आदिवासी दिवस के दिन झारखण्ड में सरकारी छुट्टी‎ घोषित‎ किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!