Search

May 9, 2026 12:29 pm

डीएमएसडी को जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी विदाई।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जेएसएलपीएस सभाकक्ष हिरणपुर में बुधवार को आयोजित समारोह में डीएमएसडी स्वेता कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस कर्मियों द्वारा डीएमएसडी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद शाल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी गई। बीपीएम शंकर तिवारी ने उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डीएमएसडी सहज , सरल व सौम्य व्यवहार की है। इनके कार्यशैली से हम काफी प्रभावित भी थे। डीएमएसडी ने कहा कि वर्षो के कार्यकाल में आप सबके जुड़ाव ने मुझे भावुक कर दिया।मैंने अपने कार्यकाल में सबसे अच्छा टीम हिरणपुर में पाया। सभी कर्मियों ने अपने लक्ष्य प्राप्ति को लेकर अथक प्रयास किया। इस अवसर पर वाईपी सारथी कुमारी , ब्लॉक लीड सत्यप्रकाश कुमार , जीआरसी संजय पाल , सबीहा , सुहागिनी मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!