Search

October 14, 2026 10:12 pm

पाकुड़ में न्यायाधीश संजय प्रसाद का आगमन, विधिक सशक्तिकरण शिविर में होंगे शामिल।

स्वराज सिंह

रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद कल पाकुड़ के व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान, वे पौधारोपण करेंगे, नए निर्मित गवाह प्रतीक्षालय, भल्नरेबल डिपोजिशन विटनेस सेंटर और डिस्पेंसरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे न्यायिक अधिकारियों और बार के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे, पाकुड़ मंडल कारा का निरीक्षण करेंगे और रविंद्र भवन टाउन हॉल में विधिक सशक्तिकरण शिविर में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में पाकुड़ उपायुक्त और पाकुड़ पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहेंगे। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन और न्यायिक अधिकारी माननीय न्यायाधीश के आगमन को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!