Search

May 12, 2026 5:22 pm

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़)प्रखंड के चौकीढाब गांव में रविवार को शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं के द्वारा कलश लेकर गांव परिक्रमा किया गया। इस दौरान भगवा पताका लिए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव की उद्घोष की गई। जिससे पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान में दो मार्च तक वृंदावन से आये संजय कृष्ण जी महाराज द्वारा भागवत कथा की जाएगी। भागवत कथा सह शिव मंदिर परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद आज भव्य रूप से भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वही शाम से भागवत कथा प्रारम्भ होगी। हिन्दू संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए सभी गाँवो में इस प्रकार का कार्यक्रम होना आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी , प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह , गुरुदयाल साहा,उमाशंकर साहा, राजेन्द्र साहा, सहित सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

img 20240225 wa00245743869168758638731
img 20240225 wa00234224159826745261368

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!