Search

April 29, 2026 1:24 am

दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तारापुर के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वही देवी की पूजा अर्चना भी की गई। षष्ठी को निकाली गई कलश यात्रा में काफी संख्या मे कन्याओं ने भाग लिया। जहाँ देवी दुर्गा की जयकारा करते हुए नगर परिक्रमा किया। जहाँ कलश यात्रा के दौरान आदिवासी महिला पुरुष अपने अपने परमरागत वस्त्र पहने नृत्य व गान करते हुए इसमे शामिल हुए। जो काफी आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। उधर यजमान सुबल साहा सपत्नीक की उपस्थिति में पुजारी चंचल गोश्वासमी ने देवी कात्यानी की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया। उधर डांगापाड़ा स्थित वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा को लेकर भव्य रूप से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। जहां देवी माँ की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर , सेन दुर्गा , शील दुर्गा , मोयरा मोदक मंदिर , बंगाली टोला डांगापाड़ा , गोपालपुर , तोड़ाई , देवपुर आदि जगहों में भी पूजा अर्चना की गई।।इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष नन्द किशोर मण्डल , करण साहा , भानु साहा , मनोज साहा , अनुज साहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!