Search

September 19, 2026 10:35 pm

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हिरणपुर एवं पाकुड़ के खाद्य पदार्थों की हुई जांच

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाकुड़ एवं हिरणपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्राओं के रहन-सहन और भोजन की गुणवत्ता की जांच तथा आवासीय विद्यालयों में आपूर्ति किये जा रहे खाद्य सामग्री का नमूना संग्रह किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यालय द्वारा नियुक्त खाद्य मंत्री को खाद्य सामग्रियों को खरीदते समय पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग तिथि, यूज्ड बाय/ एक्सपायरी तिथि, फूड लाइसेंस नंबर पर ध्यान देने को कहा गया। फूड कलर तथा फोर्टिफाइड फुड के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किचन एवं डाइनिंग परिसर के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। किचन में कार्य कर रहे लोगों का फिटनेस सर्टिफिकेट रखने को कहा गया। भोजन के मैनुअल के बारे में पूछताछ करने पर उपस्थित शिक्षिका के द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेनू के अनुरुप ही खाना खिलाया जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!