बजरंग पंडित
पाकुड़िया दुर्गा पूजा के अवसर पर पाकुड़िया थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने रविवार को थाना क्षेत्र में पूजा के लिए विभिन्न पंडालों का निरक्षण किया । थाना प्रभारी ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के मोंगला बांध,फुलझिंझरी, गनपुरा, गोपालनगर सहित अन्य में बन रहे निमार्णाधीन पंडालों का निरीक्षण करते हुए प्रतिमा विसर्जन जुलुस के रूट का भौतिक सत्यापन भी किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखना है, ताकि लोग बिना किसी चिंता के त्योहार का आनंद ले सकें। पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।






