Search

November 15, 2025 11:25 am

किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

विभिन्न लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का किया वितरण

सतनाम सिंह

पाकुड़ प्रखंड स्थित मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी लगायी गयी। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से इसका आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने किसान मेले का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने आय वृद्धि के लिए किसानों को नकदी फसल उत्पादन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। पशुपालन, मछली पालन एवं बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कृषि विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के किसान कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने फसल प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा सब्जी और फल की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। किसान मेला में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास आदि विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी। मौके पर विभागीय पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

img 20250124 wa00197088166095052624917

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर