एस कुमार
Also Read: तपती गर्मी में ‘देसी फ्रिज’ बना राहत का सहारा, बाजारों में मिट्टी के घड़ों की जबरदस्त मांग।
महेशपुर गांव निवासी अख्तर मियां के आवास पर बुधवार को एक जहरीली करैत सांप बिस्तर पर देखे जाने पर अफरा- तफरी मच गई. वही अख्तर मियां ने वन विभाग के रेस्क्यू टीम के अशराफुल शेख को सूचना दी. जिसके बाद वन विभाग के रेस्क्यू टीम के अशराफुल शेख उक्त गांव पहुँचकर जहरीली सांप को कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि घर का साफ सफाई के दौरान बिस्तर के नीचे करैत सांप एक कौने में बैठा था।





