Search

May 6, 2026 4:12 pm

जनसंख्या समाचार फाउंडेशन भारत माता का निगेहबान-कृष्ण मुरारी

राजकुमार भगत

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन झारखंड प्रदेश के नव मनोनीत पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन रांची में प्रदेश अध्यक्ष सुचित सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री व संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी उपस्थित रहे साथ ही राष्ट्रीय सह संयोजक-सह-झारखंड प्रभारी कौशल किशोर राय,संगठन मंत्री हिसाबी राय,राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरविंद सिंह खुराना,प्रदेश सुरेंद्र कुमार सिंह,महिला विंग की प्रदेश संयोजक संपत्ति कुशवाहा मौजूद रही। बैठक में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर व सामूहिक वंदे मातरम का संयुक्त रूप से गायन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।तदोपरांत प्रदेश पदाधिकारियों का अंग वस्त्र प्रदान कार्य सम्मानित किया गया बैठक में 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर देश में सशक्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए एक दिवसीय धरना देने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।जिसमें तय किया गया कि झारखंड प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकाल कार्यकर्ता 11 जुलाई को धरना देंगे तथा उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपेंगें। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि डेमोग्राफी के आधार पर 1941 में भारत का बंटवारा हुआ अब ऐसी नौबत भारत में पुनः ना हो इसके लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे देश में जाति, धर्म,भाषा से ऊपर उठकर सशक्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता। जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन भारत माता का निगहेबान पहरेदार है। कार्यक्रम में विजय कुमार भंडारी बिना आनंद सुप्रिया सुमन कुमारी रानी ठाकुर पवन लाल प्रवीण ओझा पंकज बरनवाल संजय मोदक सुनील हेम्ब्रम अशोक जिलानी जीवधन मांझी अजय सिंह दीपक महतो विजय सिंह सुभाष महतो भावेश सिंह सानू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240624 wa00202513538805835538942

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!