Search

May 21, 2026 10:55 pm

कुमार गौरव ने संभाली एसडीपीओ की जिम्मेदारी, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता।

पाकुड़। जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दयानंद आजाद के तबादले के बाद कुमार गौरव ने नए एसडीपीओ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। निवर्तमान एसडीपीओ दयानंद आजाद का तबादला पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 में किया गया है। उन्होंने मार्च 2024 में पाकुड़ एसडीपीओ का पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित मामलों के उद्भेदन, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई के मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, गोड्डा में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में कार्यरत रहे कुमार गौरव को प्रोन्नति के बाद पाकुड़ अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले के 18वें एसडीपीओ बने हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने साफ कहा कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नए एसडीपीओ ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!