Search

May 12, 2026 10:24 am

स्वर्गीय थॉमस हांसदा मेमोरियल एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।

ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रत्येक गांवों में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब की स्थापना किया गया।

रामकुमार भगत

पाकुड़ । स्वर्गीय थॉमस हांसदा मेमोरियल एकदिवसीय डे नाइट बॉलीवुड टूर्नामेंट आदर्श यूथ क्लब के अध्यक्ष कुमारपुर के उप मुखिया सलीम शेख द्वारा आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजमहल लोक सभा के सांसद विजय हांसदा को अध्यक्ष सलीम शेख ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया । सांसद विजय हसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सांसद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना की तरह खेलना चाहिए। खेल में हार जीत तो लगी रहती है। खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल दिवस भी मनाया जा रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले सरकार ने हर एक जिला में खेल पदाधिकारी नियुक्त किया गया ताकि खेल से भी लोग अपना भविष्य बना सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए झारखंड के हर एक पंचायत में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक गांवों में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब की स्थापना किया गया। यह क्लब अपने क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन का भी कार्य करेगा।
मौके पर झामुमों अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान , जिला युवा सचिव उमर फारूक , पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख , सचिन राजेश सरकार ,नगर सचिव नूर आलम स्वास्थ्य प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन , प्रखंड संयुक्त सचिव कमरूद्दीन शेख तनवीर आलम अनीकुल आलम लालचंद शेख , ममलोत शेख़ ,शेर मोहम्मद ,ज़ाकिर हुसैन ,फरिजुद्दीन शेख़ , रोजिबुल शेख़ ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

img 20240304 wa00158238972975245460156

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!