सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत अंजना ग्राम में सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने की । उक्त बैठक में अपने सभी साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजमहल लोकसभा के झामुमो प्रत्याशी सांसद विजय हांसदा हर जगह अपने संबोधन में केंद्रीय सरकार की 10 साल के कार्यो में हुई त्रुटियों की रट लगाते है जबकि इस क्षेत्र में वे खुद 10 साल से जनता का वोट पाकर एक सांसद रह चुके है। अपने 10 साल के कार्यो का कभी वे सम्बोधन में उल्लेख नहीं करते है। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि बिगत 10 वर्षो में इस क्षेत्र में बहुत सी घटनाएं दुर्घटनाएं हुई जिसे आम जनता प्रभावित हुई लेकिन सांसद विजय हांसदा नदारद रहे । उन्होंने कहा कि सांसद विजय हांसदा का जनता की समस्याओं के समाधान में कोई भूमिका नहीं रही है। दूसरी सच्चाई ये है कि जीतने के बाद उसी आम जनता से कोसो दूर हो जाते है जो जनता आपको अपने मतों से दो-दो बार जिता कर सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का काम करती है, ताकि आप जनता की आवाज बन सकें। लेकिन आपने जनता की सपनो को उसके अरमानो एवं आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाया। जनता आपसे बहुत दुखी है। श्री आलम अपने संबोधन में कहा कि 10 साल के कारनामों का लेखा-जोखा आपके सामने है इस बार बहुत ही सतर्क होकर सोच समझकर अपने बहुमूल्य वोट के द्वारा विजय हांसदा को पराजित करते हुए एनडीए प्रत्याशी को अत्यधिक वोटों से विजयी बनाना है। मौके पर आजसू जिला प्रवक्ता शेख सादिक, मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, बुद्धिजीवी समीर बाबू, पंचायत अध्यक्ष सफीकुल शेख, बरियूल शेख, आलिम शेख, हलीम सेख,तैमूर शेख, मैमूर शेख, मुसर्रफ शेख पप्पू शेख, हजरत शेख, लालचंद शेख आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






