सुदीप कुमार त्रिवेदी
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 17 अगस्त 2024 को डीएलएसए सचिव के मार्गदर्शन में डीएवी स्कूल पाकुड़ में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत् विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख व सहायक गंगाराम टुडू लीगल लिटरेसी के शिक्षक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुदिन शेख ने कई कानूनी एक्ट से संबंधित जानकारी दी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी जानकारी समेत अपने वाद के लिए प्राधिकार द्वारा निशुल्क अधिवक्ता मिलने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। मौके पर डीएवी स्कूल के शिक्षक एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित रही।






