Search

October 1, 2026 3:38 pm

बस स्टैंड मोड़ पर समतलीकरण का काम पूरा, लोगों को मिलेगी जाम की समस्या से निजात

राजकुमार भगत

पाकुड़ । बस स्टैंड मोड़, डीसी आवास के समीप आए दिन जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। इसे लेकर वहां सड़क चौड़ीकरण और गोलंबर निर्माण के लिए प्रशासन कार्य प्रारंभ कर दिया है। चौक पर स्थित अवैध रूप से कब्जा कर बैठे दुकानदारों को नोटिस के बाद हटा दिया गया है। जेसीबी मसीन के सहयोग से वहां धुला फेक् कर समतलीकरण कर दिया गया है। जिससे सड़क को चौड़ीकरण किया जा सके। नगर परिषद की ओर पूर्व से ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। जिसमें कई दुकानदारों ने भी सहयोग किया। नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि आए दिन सड़क जाम की समस्या को लेकर यह कदम उठाया गया है। ताकि हम लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!