Search

October 15, 2026 5:41 am

लाइफ सेवियर्स समूह के सदस्य ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़. सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत 30 वर्षीय सायरा बीबी जो गर्भवती है। शरीर में रक्त की कमी के कारण महिला के इलाज में काफी दिक्कत हो रही थी और डॉक्टर ने बी पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए कई लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी मदद के लिए आगे नहीं आए फिर मरीज के परिजन ने रक्त की आवश्यकता के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सक्रिय सदस्य मसीहूर रहमान से संपर्क किया तभी परिजनों का परेशानी को देखते हुए मसीहुर ने कुमारपुर के सोफिकुल शेख से संपर्क किया और सोफिकुल ने रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया,तभी मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता सोफिकुल ने कहा बहुत ही अच्छा लगता है जब किसी जरूरत मंद लोगो को अपना खून देकर मदद कर पाते है। सोफिकुल का यह चौथी दफा रक्तदान है। मौके पर समूह सचिव नाफिसुल आलम,उपाध्यक्ष असफाक आलम,सक्रिय सदस्य बच्चू रजक , मसीहुर रहमान , हसीबुल शेख तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार और पीयूष दास जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!