Search

May 10, 2026 9:51 pm

लाइफ सेवियर्स समूह के सचिव नाफिसुल आलम ने किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ नगर. निजी क्लीनिक में इलाजरत रहसपुर निवासी 65 वर्षीय सुफिया बीबी जिनके शरीर में रक्त की कमी के कारण मरीज को काफी दिक्कत हो रही थी और डॉक्टर ने ए पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सचिव नाफिसुल आलम से संपर्क किया और नाफिसुल ने परिजनों का परेशानी को देखते हुए तुरंत रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया,तभी जाके मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता नाफिसुल ने कहा की थोड़ा सा भी महसूस नही हुआ की रक्तदान किए इससे पहले भी पांच बार रक्तदान कर चुके है ये मेरा छठा बार रक्तदान है,आगे भी समय पर रक्तदान करते रहेंगे। मौके पर समूह के सह अध्यक्ष अब्दुर रब,उपाध्यक्ष असफाक आलम,सक्रिय सदस्य बच्चू रजक, मो० एहतेशाम, अलीउर शेख तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष दास जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!