शांति समिति की बैठक में दी गई कई आवश्यक निर्देश
संवाद सूत्र , जागरण.हिरणपुर (पाकुड़): दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूजा अवसर पर पूर्ण रूप से शराबबंदी पर पालन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ टुडु दिलीप , सीओ मनोज कुमार , थाना प्रभारी नवीन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा की पूजा में शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि हिरणपुर , डांगापाड़ा , तोड़ाई , देवपुर सहित 11 जगहों में दुर्गा पूजा होगी। पूजा में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाय। अंचलाधिकारी ने कहा कि पूजा में जर्जर सड़क को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा मंडप पर आपातकालीन नम्बर अंकित रहना आवश्यक है। वही इमरजेंसी लाइट , माइक , पार्किंग , महिला पुरुषों की अलग -अलग पंक्ति , सीसीटीवी कैमरा , अग्नि शमन सिलेंडर आदि रहना आवश्यक है। प्रतिमा विसर्जन को लेकर निर्देश दी गई कि सभी सरकारी निर्देशो का पालन कर विसर्जन करे। वही थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाए। सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने बाजार के नो एंट्री , लाइटिंग आदि को लेकर भी काफी चर्चा की गई। Rtgs अलावे पूजा मंडपो में आयोजित होने जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम , मेला आदि का भी चर्चा किया गया । इस अवसर पर पूजा कमिटी के दीपक साहा , मोहनलाल भगत , भोला रविदास , रविन्द्र भगत , सुकुमार सेन , अमित मण्डल , मिलन रुज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





