हिरणपुर से जितेंद्र यादव की रिपोट
संवाद सूत्र , हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी ने रविवार को हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट का निरीक्षण किया। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान हटिया परिसर में फैले गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कराने का निर्देश कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि हटिया परिसर में कूड़ेदान बनाया जाएगा। जिसमे सभी गंदगी को फेंका जाएगा। हटिया परिसर निकट स्थित घरों से निकले पानी से हाट में गंदगी फैल रहा है। इसको लेकर सभी अपने अपने घरों निकट सोख्तापीट का निर्माण कराए। उन्होंने बारिश के समय हटिया परिसर से बाजार के मुख्य सड़क से पानी की बहाव को लेकर आवश्यक जानकारी व इसको लेकर बाजार के दुकानदारों से मिलकर इसकी समाधान करने की बात कही। बताते चले कि हटिया परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वही नाली के अभाव में वर्षा के समय दुर्गन्धमय कीचड़ फैल जाता है। वही बाजार के एक नम्बर गली स्थित नाला जाम रहने से मुख्य सड़क होते हुए पानी का बहाव होते आ रहा है। जिससे आवागमन करने वालो को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार दास , राजेश हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।











