बैठक में 36 पंचायत के कार्यकर्ताओं का हुआ एकत्रीकरण।
राजकुमार भगत
पाकुड़ । पाकुड़ प्रखंड के बड़ी अलीगंज में बोरियो के झामुमो विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में उनके पुत्र अमर हेंब्रम के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पाकुड प्रखंड के 36 पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोबिन हेम्ब्रम का पुत्र अमर हेम्ब्रम ने कहा कि इसबार राजमहल लोकसभा का जनता बदलाव चाह रही है। कार्यकर्ता घर घर जाकर लॉबिन हेंब्रम को जिताने के लिए लग जाए । बूथ स्तर पर कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रचार करे सच्चाई को बताए खुद लोबिन हेंब्रम बनकर जनता के बीच जाएं । विश्वास दिलवाना होगा की एक बार लोबिन हेंब्रम वोट दें उसके बाद विकास देखें। स्वास्थ, शिक्षा बेरोजगारी से लोग त्राहिम हैं । आज अल्पसंख्यक समाज बहुत नाराज है। क्योंकि उनके लिए उन्होंने न कुछ किया ना कभी सोचा। 10 सालों में कोई विकास नहीं हुआ।
बैठक में मार्क बास्की पूर्व जिला परिषद सदस्य हजिकुल आलम जंतु सोरेन (मुखिया) इकरामुल अंसारी पुनंदो सरकार जॉन मुर्मू पूर्व जिला परिषद जोसेफ सोरेन सानू मुखिया अफजल सेख और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।







