Search

June 17, 2026 9:17 pm

कार्यकर्ता सम्मेलन में विजय हांसदा पर बरसे लोबिन, कहा- जनता के लिए नहीं खुद की ठेकेदारी को चमकाया

10 सालों में सांसद का खुद का हुआ विकास,जनता विकास को टेट ही रह गई

विजय हांसदा सांसद के कुर्सी में बैठकर किया सिर्फ ठेकेदारी: लोबिन

हमने आपको दो बार वोट देकर जिताया और अब नहीं: लोबिन।

सतनाम सिंह

पाकुड़: राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं…और इसी दौरान आज पाकुड़ सदर प्रखंड के इशाकपुर के शैतानखाना मौड़ के पास प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया…कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचे बोरियों विधानसभा के जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम का मौके पर मौजूद उमड़ी जन सैलाब ने जमकर स्वागत किया…वही मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने राजमहल लोकसभा जेएमएम के निवर्तमान सांसद सह राजमहल लोकसभा के जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा पर जमकर निशाना साधा… उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से विजय हांसदा यहां के सांसद है और उन्हें जिताने का कार्य हमलोगों ने किया लेकिन वे जनहित में एक भी कार्य नहीं किया…क्षेत्र के लोग उनको पंसद नही कर रहे है…उन्होंने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें सांसद का टिकट नहीं देने का अनुरोध किया था…लेकिन उन्होंने कहा कि 7 मई तक अल्टीमेटम दिया है कि मुझे टिकट दे…यदि नहीं दिया गया तो मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूंगा…लोबिन हेंब्रम ने कहा कि चुनाव सामने आ चुका है और यह अफवाह उड़ाया जा रहा है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और निश्चित ही लडूंगा…और जीतूंगा…मैंने अपने क्षेत्र में काफी कुछ काम किया है…इसबार के चुनाव में काफी कुछ मुद्दा है…एनआरसी मुद्दा,दियारा क्षेत्र में गंगा कटाव हो रहा है यह मुद्दा है,संविधान बदलने की बात है वह मुद्दा है…इन सारे मुद्दा इसबार के चुनाव में रहेगा और यही सारी मुद्दों को लेकर मैं जानता के बीच जाऊँगा

img 20240501 wa00166975665633868962310
img 20240501 wa00176675958828531692832

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!