Search

April 26, 2026 8:57 pm

शव के साथ लोड़ी पट्टी व ईंट भी डाला गया था बोरा में

जेसीबी व जनरेटर के माध्यम से शव को पुलिस ने कुआं से निकाला बाहर

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): बड़ा बलरामपुर स्थित जर्जर सिंचाई कुआं से पुलिस ने काफी प्रयास के बाद सोमवार देरशाम शव को निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए तुरन्त पाकुड भेजा गया। वही इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। गांव के विधवा महिला भेलचो मराण्डी (69) की बीते 20 अक्टोबर की रात सौतेला पुत्र बाबुधन टुडु व पत्नी मानकों मुर्मू ने कोदाल के लाठी से मारकर हत्या कर दिया था। आरोपी पति काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जो ओझा गुनी के चंगुल में फंसा हुआ था। इन्हें कुछ लोगो ने कह दिया कि सौतेला माँ डायन है। इसी को लेकर आरोपी दम्पत्ति मौके की तलाश में था। जब मृतका के अपने पुत्र सोम टुडु व पत्नी मोनिका मराण्डी के साथ घटना के दिन अपने ससुराल सेजा कोटालपोखर गया। उसी दिन सौतेला माँ को अकेले पाकर आरोपित दम्पत्ति ने हत्या कर दिया दिया व शव को अपने घर मे ही छुपाकर रखा। दूसरे दिन भी शव घर मे ही पड़ा रहा। देररात आरोपी दम्पत्ति ने शव को बोरा में भरा। बोरा में शव के साथ लोड़ी पट्टी व ईंट भी भर दिया। जिससे कि वजनदार हो सके व पानी के ऊपर नही आये। शव भरे बोरा को घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित एक जर्जर पड़े सिंचाई कुआं में डाल दिया। कुआं में करीब 20 फिट गहरी पानी रहने के कारण शव कूप के नीचे पड़ा रहा व बाहर नही दिखाई पड़ा। घटना के 14 दिन बाद जब कूप निकट स्थित घरों के लोगो को दुर्गंध महसूस होने लगी तो पुलिस को सूचना दिया गया। आरोपित पत्नी मानकों मुर्मू के निशानदेही पर पुलिस ने जनरेटर के माध्यम से कुआँ के पानी को निकाला गया। इसके बाद जेसीबी के द्वारा देरशाम करीब साढ़े आठ बजे शव को निकाला गया। शव काफी क्षत विक्षत हो चुका था। उधर पुलिस ने आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अभी तक मृतका के परिवार के सदस्यों द्वारा थाना में आवेदन नही दी गई है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बहरहाल डायन जैसी कुप्रथा के कारण एक निरीह वृद्ध महिला की जान चली गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!