Search

September 16, 2026 2:57 pm

मनरेगा योजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए लोकपाल ने किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बड़ासिंहपुर पंचायत में मनरेगा लोकपाल विनोद कुमार प्रामाणिक ने शनिवार को के कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.साथ ही लोकपाल ने बड़ा सिंहपुर के फूलोपानी गांव के लाभुक सुरेश सोरेन एवं सोमाय मरांडी के जमीन पर मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना द्वारा संचालित वृक्षारोपण एवं सिंचाई कूप योजना का स्थल निरीक्षण कीया.उन्होंने पंचायत भवन में बैठक कर पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत संचालित सभी योजनाओं को गुणवत्ता पुर्वक कार्य पूर्ण करने एवं योजनाओं में बोर्ड लगाने का निर्देश रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को दिया साथ ही बागवानी एवं सिंचाई कूप के क्रियान्वयन पर विशेष प्रकाश डाला.मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित,मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम,कनीय अभियंता लालू रविदास,पंचायत सचिव सहित लाभुक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!