Search

May 11, 2026 12:56 am

भगवान मदन मोहन रथ पर सवार होकर पहुंचे अपना नीजधाम

राजकुमार भगत

पाकुड़। 8 दिनों के पश्चात सोमवार को नौवे दिन भगवान जगन्नाथ मदन मोहन मौसी बाड़ी से रथ पर सवार होकर अपने निज धाम पहुंच गए। पिछले 7 जुलाई रविवार को भगवान मदन मोहन जगन्नाथ अपने निज धाम से मौसी के यहां रंगमहल में विश्राम कर रहे थे। आठ दिनों के पश्चात भगवान मदन मोहन श्री जगन्नाथ देवी सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर राजा पाड़ा, हाट पाड़ा इंदिरा चौक भगत पाड़ा होते हुए चाक चौबंद सुरक्षा के बीच बाजे गाजे के साथ अपना अपना निज धाम मंदिर पहुंच गए। निजधाम पहुंचने पर पंडित भारत भूषण अपने सहयोगी एवं राज परिवार के साथ भगवान मदन मोहन को पूरी श्रद्धा भक्ति और सम्मान के साथ भगवान मदन मोहन को यथा स्थान स्थापित की। देर शाम भगवान मदन मोहन का पूरे विधि विधान के साथ अपने निवास स्थान में आरती वंदना किया गया एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। किसी भी प्रकार की कोई वारदात ना हो इसके लिए दल बल के साथ नगर थाना प्रभारी रथ भ्रमण के दौरान डटे रहे। रथ पर सवार मदन मोहन के रथ को खींचने के लिए सैकड़ो हरि भक्त लगे रहे। स्थान स्थान पर भक्तों द्वारा पान बताशा चॉकलेट लड्डू आदि का भोग लगाया गया। ईसाब बैंक द्वारा भक्तों को पानी पिलाया गया। रथ यात्रा के अवसर पर नगर थाना के सामने मेले का आयोजन किया गया है जो आगामी 20 दिनों तक जारी रहेगा।

img 20240715 wa01237017420433918479181

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!