Search

June 18, 2026 7:37 am

लेटबाड़ी में मां लखी पूजा धूमधाम से मनाया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड क्षेत्र के बिचामहल पंचायत के लेटबाड़ी बलरामपुर गांव के मालटोला में सोमवार की देर रात मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मां लखी पूजा किया गया,लखी पूजा कमेटी के अध्यक्ष वकील माल ने बताया कि हमारे माल टोला में लगभग सो वर्ष पूर्व से ही पूजा अर्चना करते आ रहे हैं,और हमलोग आगे भी करते रहेंगे।माल ने बताया कि साल का पहला पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाता हैं इस अवसर पर साल का पहला पर्व माता लखी को पूजा करते आ रहे है।पुरोहित ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान पुण्य और पूजा पाठ कई गुना ज्यादा फलदायी होता है।माना जाता है की मां लक्ष्मी पूजा की पूजा करने से लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी का सदस्य मिलन माल,जयकुमार माल, मागा माल,अर्जुन माल,टिंकू ठाकुर आदि का भूमिका सक्रिय रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!