Search

October 4, 2026 1:33 pm

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

एस कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. अभाविप ने प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा के समीप स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई चलाया गया. इसके बाद नगर सह मंत्री जीत साहा व सन्नी तिवारी ने संयुक्त रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित की. वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की ताकत के वजह से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने में अपनी अग्रणी भूमिका बना पाया है. इतना ही नहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने महिला सशक्तिकरण का जो काम किया था. वह अपने आपमें अदभूत और अकल्पनीय था. उस दौर में महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ा होने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कारण आज समाज के अंदर में सभी वर्ग की महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर के भारत का नाम रोशन कर रही है. अभाविप ने प्रखंड के गड़बाड़ी विद्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के शिक्षक सह अभाविप के नगर अध्यक्ष सरोज कुमार पांडेय ने कहा भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र- छात्राओं को जागरूक भी किया. मौके पर अभाविप के राहुल मिश्रा, अपूर्व राणा , अभिजीत हरिजन, गोपाल यादव, सोनू कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!