Search

June 19, 2026 10:09 am

कलश स्थापना के साथ गणपति बप्पा के पूजा प्रारंभ महाप्रसाद का हुआ आयोजन

भजन संध्या में बिहार और झारखंड के कलाकारों ने दर्शकों का मनमोहा

राजकुमार भगत

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 26 वें गणपति महोत्सव रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित है। प्रातः कल पुरोहित सजल चटर्जी एवं शुभों सहाना के द्वारा ढाकी कैलाश रविदास, कृष्णा रविदास ढाक ढोल के साथ कलश स्थापना तथा गणेश पूजा किया गया। गणपति पूजा में कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं पुष्पांजलि अर्पित के।संध्या पर बाबा गणपति के दरबार में भजन संध्या का आयोजन किया गया।इस भजन संध्या में बिहार के जमालपुर से व्यास विजय चौधरी,शशिकला बिहारी, देवेन्द्र ठाकुर,मोनी कुमार सिंह चंदन व्यास,रामनाथ साह, ठाकुर जी, शब्बीर हुसैन,महादेव व्यास व स्थानीय हनुमान मंदिर मंडली के कलाकारों ने अपने भजन कीर्तन से श्रद्धालुओं व दर्शकों का मन मोह लिया कीर्तन व भजन से चाहूओर वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं भजन से मंत्रमुग्ध हो गए पूजा के प्रथम दिवस सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का दर्शन किया । सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।गणपति महोत्सव के आयोजन में संस्थापक हिसाबी राय,संरक्षक संजय कुमार ओझा,अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी सचिव,अजित मंडल,कोषाध्यक्ष तन्मय पोद्दार,संजय कुमार राय,मनीष सिंह बिट्टू राय,राणा शुक्ला,लाल्टू भौमिक,अविनाश पंडित,अमन भगत, अंकित मंडल,जितेश रजक,रवि पटवा, अभिनव मिश्रा,रातुल दे,अभिषेक कुमार,बूबाई रजक,ओम प्रकाश नाथ निर्भय सिंह,अंशराज,अंकित शर्मा,नितिन मंडल इत्यादि ने सक्रिय भूमिका अदा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!