Search

April 29, 2026 5:20 pm

राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी की जयंती धूम -धाम से मनाया गया

अक्षय कुमार सिंह की रिर्पोट

रामगढ़। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी की जयंती हर वर्ष भांति इस वर्ष भी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। साथ ही विश्वविद्यालय के दर्जनों पदाधिकारीगण,शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विभागों में निबंध,भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित की गई।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय बीएन साह ने गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं साथी मौजूद विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि एवं सचिव प्रियंका सहित मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल,वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार,प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

img 20241002 wa00407329789548033048019
img 20241002 wa00412483995908250517827

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!