दोनों पक्षों के साथ बैठक कर कराया मेल मिलाप
भाजपा के लोग आग में घी डालने में माहिर हैं,मामूली सी घटना को सांप्रदायिक रूप देना बंद करें: स्टीफन
इकबाल हुसैन
पाकुड़: महेशपुर के गायबथान गांव में गुरुवार शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद गांव में शांति का माहौल है।विवादित जमीन पर प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगाई गई है।रविवार को महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने गांव का दौरा किया। विधायक ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारे के साथ रहने को कहा। विधायक ने कहा कि यह जमीनी विवाद दो पक्षों के बीच था। इस घटना को सांप्रदायिक रूप देना गलत है। गांव में हर जाति के लोग रहते हैं सभी में आपसी प्रेम व भाईचारा कायम है।छोटे से मामले को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत तूल दिया जा रहा है। ग्रामीणों को राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होने नहीं दिया जाएगा।दोनों ही पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों के द्वारा आग में घी डालने का काम किया जा रहा है। मामला दो पक्षों के बीच जमीन संबंधित है।बताया कि यह पंचायत का मामला है।दोनों पक्षों को बैठक के माध्यम से मामला का सुलह किया गया एवं आपसी मेल मिलाप को लेकर पहल किया गया। वहीं ग्रामीणों से विधायक ने कहा कि कोई भी कानून को हाथ में ना लें समस्या अगर होती है तो उसका समाधान भी निकलता है। विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ धर्म की राजनीति करते हैं चाहे वो गोपीनाथपुर कि मामला हो या तारानगर या फिर गायबथान। सभी मामलों में भाजपा ने घी डालने का काम किया है।यहां की जनता भाजपा की बातों में आने वाले नहीं हैं।पाकुड़ जिला के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहना पसंद करते हैं।इस दौरान सभी ग्रामीणों ने ध्यान पूर्वक विधायक को सुना एवं आगे इस विषय को लेकर समस्या नहीं होगा इस पर भी सहमति जताई। बताते चले कि दोनों पक्षों ने शनिवार को महेशपुर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। फिलहाल गांव में शांति बहाल है। मौके पर थाना प्रभारी सनी सुप्रभात, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, जीप सदस्य समसून मुर्मू,, मुखिया सुनीराम मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,संतोष हेमब्रम एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।






