Search

October 16, 2026 11:35 am

जबरन हाईवा को रोक कोयला चोरी करने के मामले पर महेशपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम- अमडापाड़ा पैनम रोड से जबरन हाईवा को रोककर कोयला चोरी करने के मामले में महेशपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शहरग्राम निवासी हरेन साह के रूप में हुई है. जानकारी के yअनुसार महेशपुर पुलिस को लगातार सुचना मिल रही थी कि हरेन साह आने जाने वाले वाहनों को जबरन रोककर कोयला उतारने का काम करता है. इसी सुचना पर शुक्रवार को थानेदार सन्नी सुप्रभात ने दलबल के साथ छापेमारी की. छापेमारी में हाईवा के ऊपर चढकर कोयला उतारते हरेन साह को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़कर महेशपुर थाना ले आई. और महेशपुर थाना कांड संख्या 102/2024 की धारा 126, 303, 308, 351(2) 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!