Search

April 29, 2026 3:52 pm

दुर्गा पूजा पर शराब कारोबारियों के खिलाफ महेशपुर पुलिस का छापेमारी अभियान

छापेमारी के दौरान 25 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जब्त, होटल मालिक जीतेन माल पुलिस की गिरफ्त में।

एस कुमार

दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने थाना क्षेत्र के कई चौक चौराहा व होटलों में शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें थाना क्षेत्र के गढ़बाड़ी- सिमपुर गांव निवासी जीतेन माल के दुकान से करीब 25 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जब्त करते हुए होटल मालिक जीतेन माल को गिरफ्तार कर लिया. वही थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग जगहों में अवैध शराब व नशैली पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. जिसमें गढ़बाड़ी- सिमपुर के होटल मालिक जीतेन माल के दुकान से कई लीटर महुआ अवैध शराब जब्त करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ थाना कांड संख्या 137/24 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए बुधवार को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!