Search

June 17, 2026 7:30 pm

रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महेशपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च।

बजरंग पंडित

महेशपुर पुलिस प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का के नेतृत्व में निकाली गई. फ्लैग मार्च थाना से निकलकर भगतसिंह चौक, अंबेडकर चौक, मुस्लिम टोला व बाजारपाडा में भ्रमण किया. वही थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि आगामी सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शांति, सदभाव के साथ सम्पन्न हो. इसको लेकर मार्च निकाला गया. उन्होंने लोगों से किसी भी तरीके से शांति व्यवस्था भंग न हो, जिसके लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. मौके पर एसआई अभिषेक कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, घनश्याम यादव, एएसआई बीपीन कुमार, एस खान सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!