Search

May 13, 2026 11:44 am

नगर में कानून व्यवस्था कायम रखना हमारी पहली प्राथमिकता : थाना प्रभारी।

राजकुमार भगत

पाकुड़: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार नगर थाना में बतौर नए थाना प्रभारी के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा ने अपना पदभार संभाल लिया है।नगर थाना में पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए नए थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसना, उनके विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य जुटाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने नगर के आम जनता से अपील की वे अपनी समस्या को लेकर बिना डरे सहमे थाना आकर अपनी बात रखे हर संभव उनकी सहायता की जाएगी।आवश्यकता पड़ने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी होगी।उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह किसी के झांसे या दलाल के चक्कर में ना पड़े अपनी समस्या लेकर खुद उनसे मुलाकात करें। एक प्रश्न के उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पाकुड़ में ट्रैफिक समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगी। वाहनों का निर्धारित स्थान पर पड़ाव करवाना और टोटो की परिचालन पर भी नियंत्रण करने का काम होगा। शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग जारी रहेगी। इस अवसर पर प्रभार लेने से पूर्व टाउन थाना इंचार्ज ट्रेनी डीएसपी अजयआर्यन ने अनूप रौशन को पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत किया।

img 20240607 wa00233814884843911414965

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!