बजरंग पंडित
विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम भौतिक सुविधाओं को लेकर एएमएफ कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ बैठक की।
सुगम एवं समावेशी मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित:-डीसी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर व्यवस्थाओं, वालंटियर्स, प्रशिक्षण, बूथों पर चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुगम और समावेशी मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधा की जांच करने हेतु विधानसभा के अनुसार टीम का गठन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।





