पाकुड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले की निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत 140 करोड़ नागरिक हैं और उनकी एकता ही देश की सुरक्षा और विकास की कुंजी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भी चर्चा की और लोगों से इस अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश भर में माँ के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 406 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सुनने के लिए जिले भर के विभिन्न मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

Related Posts

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को डॉ. तनवीर आलम का संदेश- बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन, युवाओं की भागीदारी से मिलेगी नई ताकत।




