Search

May 13, 2026 5:35 am

अबुआ आवास योजना में अल्पसंख्यकों का कोटा बढ़ाया जाए: -मनोबर आलम।

प्रशांत मंडल

हिरणपुर (पाकुड़) कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.मनोबर आलम ने संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। प्रखंड अध्यक्ष मुलाकात के दौरान अबूवा आवास योजना की चर्चा करते हुए अल्पसंख्यक मुस्लिमो के कोटा को बढ़ाने के मांग मंत्री से किया । मनोबर आलम ने कहा कि हिरणपुर प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में अबुवा आवास में अल्पसंख्यक का कोटा कम कर दिया है। प्रत्येक पंचायत में कम से कम 8 से 10 कोटा का मांग मंत्री आलमगीर आलम से किया गया है ताकि अल्पसंख्यक को अबूवा आवास का लाभ मिल सके। वही एक आवेदन उपविकास आयुक्त महोदय को दिया गया जिसमे मांग की गई की जो मुस्लिम ओबीसी में आते है उसे ओबीसी में डालकर अबुवा आवास का लाभ दिलाया जाए और मैनोरिटी के कोटा को भी बढ़ाया जाए । मंत्री ने तुंरत प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर इसे सुधारने का निर्देश दिया । मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लिम अंसारी एवं अमरपारा के पप्पू आलम मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!