Search

April 27, 2026 11:15 pm

मनोज सोरेन ने दिल्ली में लहराया परचम जीता स्वर्ण पदक।

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के वर्ग अष्टम के मनोज सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024-25 की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय नाम रोशन किया है। डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जिसे भारत सरकार के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है, में विद्यालय के मनोज सोरेन ने 100 मीटर रेस में लगभग 500 विद्यालय के प्रतिभागियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली के खेलगांव में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद शनिवार को पाकुड़ आगमन पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि
डीएवी के बच्चे देश व्यापी खेलों में अपना परचम लहरा रहे हैं।डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंधप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में स्थान बना पाना काफी कठिन कार्य होता है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने इसे सिद्ध करके दिखाया है। उन्होंने इस उपलब्धि हेतु विद्यालय के सभी खेल शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन किया एवं उनके अथक परिश्रम की सराहना की। इस उपलब्धि हेतु डी ए वी झारखंड जोन एच के सहायक निदेशक डॉ प्रवीर हाजरा ने मनोज सोरेन एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं बताया कि अपने जोन के लिए यह गौरव की बात है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!