Search

May 12, 2026 9:18 am

रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड की थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

डीपीआरओ ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को किया रवाना

अंबेडकर चौक से जिला स्तरीय स्टेडियम तक आयोजित हुआ दौड़

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

राजकुमार भगत

बुधवार को मादक पदार्थों पर रोक तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के साथ युवाओं में नशे की लत से बचाने काे लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। आज कार्यक्रम के तहत सुबह 6:00 बजे अंबेडकर चौक से जिला स्तरीय स्टेडियम तक ‘रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड’ थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान को भी लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार नें कहा कि मादक निषिद्ध पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, साथ-साथ समाज को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार जागरुकता कार्यक्रम जिले में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन में प्रशासन का सहयोग करें। ताकि युवा वर्ग तथा अगली पीढ़ी को नशा की क्षेत्र में जाने से रोका जा सके। साथ ही मादक प्रदार्थों के सेवन के दुरुपयोग से लोगों को अवगत कराया जा सकें। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, अक्षय बाउरी, मनीष कुमार, प्रोनति रानी दास, एतवा तिग्गा, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी भूषण कुमार, प्रीतम कुमार, प्रसनजीत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240626 wa00115266955791544614342
img 20240626 wa00125022754506253399571

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!