Search

September 25, 2026 12:11 am

होली के रंग में रंगा बाजार

पाकुड़ रंगों का त्योहार होली पर्व महज़ दो दिन शेष रह गए हैं । तीसरे दिन शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। नगर के बाजार होली के रंग में रंग चुके हैं। बाजार में दुकानों पर अबीर-गुलाल और रंगों की कई वैरायटी उपलब्ध है जो लोगों की होली को रंगीन बनाएंगीं। होली के कपड़े भी सजे हुए हैं।
होली पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। दुकानों पर होली के कपड़े, गुलाल और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोग आने लगे हैं। क‌ई संस्थानों, कार्यालयों में होली मिलन समारोह शुरू हो चुका है। खरीदार आने से बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!