अब्दुल अंसारी
Also Read: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि; आदमकद प्रतिमा का अनावरण।
पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों में से दो केंद्र में मंगलवार को वार्षिक मैट्रिक परीक्षा वोकेशनल विषय के कुल 209 परीक्षार्थी शामिल हुए । दोनों केन्द्रों में सभी परीक्षार्थि उपस्थित थे । प्रथम दिन मंगलवार को वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई जिसमें परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में सभी 56 परीक्षार्थि एवं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 153 परीक्षार्थी उपस्थित हुए । दोनों परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपूर्ण करने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह एसआई मजिस्टर साह सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।





