Search

October 4, 2026 1:30 pm

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर बैठक संपन्न।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता को लेकर शुक्रवार को एक बैठक चिकित्सा प्रभारी डॉ भारत भूषण भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। बैठक सभी चिकित्साकर्मियों के अलावा शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग कर्मियों की उपस्थिति में हुआ। मौके पर चिकित्सा प्रभारी ने पल्स पोलियो टीकाकरण को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर उपस्थित कर्मियों को कहा कि सभी एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनावें ।एक भी बच्चा छुटे नहीं इसपर विशेष ध्यान दें । वहीं चिकित्सा प्रभारी डा. भरत भूषण भगत ने बताया कि आगामी आठ से 10 दिसम्बर तक यह अभियान प्रखंड में चलेगा । आठ दिसम्बर को सभी बूथ में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वही 9 एवं 10 दिसम्बर को घर घर जाकर दवा पिलाना है। इस वर्ष कुल 18068 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बाबत प्रखंड भर में कूल 139 बूथ व 3 ट्रांजिट टीम 32 सुपरवाइजर गठित की गई है। कार्य की सफलता को लेकर पर्यवेक्षकों की टीम, दवा की सुगमता हेतु डिपो एवं सब डिपो बनाए गए हैं । वहीं सभी बूथों में सेविका व स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। मौके पर सभी चिकित्सकों के अलावे आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका , जेएसएलपीएस बीपीएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!