Search

April 27, 2026 3:18 am

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय में बैठक सम्पन्न

प्रखंड झामुमो युवा मोर्चा का हुआ गठन

मुनीराम मरांडी अध्यक्ष व नेजाम अंसारी सचिव बने।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया मे वृहस्पतिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया.बैठक मे प्रखंड युवा मोर्चा का गठन हेतु उपस्थित‎ जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक सुनील टुडू,केन्द्रिय सदस्य‎ हरिवंश चौबे,केन्द्रिय सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक् सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर चर्चा किया । चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए मुनीराम मरांडी सचिव पद के लिए‎ नेजाम अंसारी का चयन किया गया प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप मे मनेजार हेम्ब्रम व विनोद भगत,संगठन सचिव ऐनोस मुर्मू,सह सचिव इकबाल अंसारी,कोषाध्यक्ष सुरज रविदास,कार्यालय सचिव रोहित हेम्ब्रम का चयन किया गया। सभी नव नियुक्त प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारीयों को बारी-बारी से माला पहनाकर पर्यवेक्षक, जिला पदाधिकारी एंव प्रखंड पदाधिकारिओं ने स्वागत किया.वही आगामी 24 नवंबर 2023 को माननीय मुख़्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी पाकुड़ पधार रहे है आने वाले लोकसभा के मद्देनजर पाकुड़ में प्रखंड तथा पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकारीगण से मुलाक़ात करेंगे एवं सांगठनिक एंव सदस्य‎ता अभियान सहित अन्य बातों पर चर्चा करेंगे. वही प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने बताया की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकर्ता को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है ओर गाँव घर के लोगों के पास प्रचार प्रसार करना एवं लोगो को जितना हो सके शिविर में पहुंचने‎ के लिए‎ प्रेरित करना है।मौक़े पर प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी,कलम मुर्मू,देवीधन टुडू,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,मंजर आलम,मु.अली ,सुहाषिनी मुर्मू,जहीरूद्दीन अंसारी,रेफाइल मरांडी,छोटू भगत,जयफुल अंसारी,गमालियल टुडू,मुजिबूल शेख,मंटू भगत,सिंकदर अली,अनीसुर रहमान,नेजाम अंसारी,विश्वनाथ मुर्मू, सहित सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे._

IMG 20231123 WA0011
IMG 20231123 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!